पेरिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस की पुलिस ने बुधवार को पेरिस में मेट्रो स्टेशन के निकट बने प्रवासियों के शिविर ध्वस्त कर दिए। यहां आकाशीय रेल पटरियों के नीचे बने इन शिविरों में रहने वाले अधिकांश प्रवासी सूडान, अफगानिस्तान और इरिट्रिया के हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सवेरे छह बजे के बाद स्टालिनग्राड मेट्रो स्टेशन के निकट बुलेर्वा डी ला विलेट के साथ लगे सैकड़ों मीटर क्षेत्र को दर्जनों पुलिस अधिकारियों ने घेर लिया, जहां प्रवासी कई सप्ताहों से रह रहे थे। प्रवासियों में अधिकांश युवा थे।
सुरक्षा बलों ने घेरे वाले क्षेत्र में लोगों के प्रवेश को वर्जित कर दिया था। शिविरों से प्रवासियों को लेकर जाती हुई एक बस भी देखी गई।
इस माह के शुरू में भी प्रवासियों के शिविरों को हटाया गया था। प्रवासी मेट्रो लाईन-2 के निकट भी शरण लिए हुए थे।
dharmpath.com dharmpath