शंघाई नगर नागरिक मामलों के ब्यूरो और शंघाई सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शहर की कुल जनसंख्या में से बुजुर्ग 30.2 प्रतिशत हैं। वर्ष 2015 में 80 और इससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या 7,80,500 रही, जो 2014 की तुलना में 27,300 अधिक है।
इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि शंघाई में लोगों का संभावित जीवन काल 82.75 प्रतिशत रहा है। शहर में पिछले लगातार छह वर्षो से जीवन काल 82 से अधिक रहा है। शंघाई में 100 साल से अधिक उम्र के कुल 1,751 लोग हैं, जिसमें 420 पुरुष और 1,331 महिलाएं हैं।
ऐसा अनुमान है कि शंघाई में 60 साल और इससे अधिक की पंजीकृत आबादी 2018 तक 50 लाख के पार चली जाएगी और 2020 तक यह 54 लाख से अधिक हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath