हनोई, 31 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम की संसद नेशनल असेंबली (एनए) ने गुरुवार को गुयेन थी किम नगन को अध्यक्ष चुना। वह देश की पहली महिला एनए अध्यक्ष हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुयेन 13वीं नेशनल असेंबली के 11वें सत्र में 481 में से 472 वोट पाकर अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने एनए अध्यक्ष के रूप में शपथ ले ली है। एनए का 11वां सत्र अभी चल रहा है।
उन्हें एनए परिषद की भी अध्यक्ष चुना गया है। इसके लिए हुए गुप्त मतदान में उन्हें 477 में से 467 वोट मिले।
गुयेन चुनाव से पूर्व जुलाई 2011 से एनए की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath