इस समझौते का उद्देश्य अफ्रीका में वित्त बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को सहयोग देना है। पीटीए बैंक के अध्यक्ष अदमासू टैडीसी ने कहा कि चीन ने अफ्रीका में विकास परियोजनाओं में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
टेडीसी ने 18वें अफ्रीका इकोनॉमी रिसर्च कंसोर्टियम (एईआरसी) पॉलिसी सम्मेलन के इतर मौके पर कहा, “हम अफ्रीका में कई बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं में सह-वित्तीयन के लिए चाइना एक्जिम बैंक के साथ साझेदारी करेंगे।”
पीटीए बैंक के शेयरधारकों में क्षेत्रीय ट्रेडिंग ब्लॉक ‘कॉमन मार्किट फॉर ईस्टर्न एंड साउदर्न अफ्रीका (सीओएमईएसए)’ के सदस्य शामिल हैं, जबकि इसमें पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की लगभग दस प्रतिशत हिस्सेदारी है।
टेडीसी ने कहा कि चाइना एक्जिम बैंक इन परियोजनाओं के लिए लगभग 80 प्रतिशत धनराशि प्रदान करेगा जबकि बाकी बची राशि पीटीए बैंक प्रदान करेगा।
dharmpath.com dharmpath