मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘साला खड़ूस’ से बॉलीवुड में दस्तक दे चुकीं रितिका सिंह खुद को अभिनेता रणवीर सिंह जैसी मानती हैं। उनका कहना है कि वे दोनों बहुत जोशीले हैं।
रितिका को रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों पसंद हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि रणवीर के साथ उनकी जोड़ी किसी भी फिल्म के लिए काफी दमदार साबित होगी।
रितिका(22) ने एक फोटोशूट के दौरान कहा, “मुझे रणवीर और रणबीर दोनों पसंद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं और रणवीर एक जैसे हैं। हम दोनों का साथ किसी भी फिल्म में जोश भर सकता है।”
रितिका अभिनेत्री आलिया भट्ट को वर्तमान पीढ़ी की सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली अभिनेत्री मानती हैं।
dharmpath.com dharmpath