मनीष मल्होत्रा सपने डिजाइन करते हैं : फराह खान

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। नृत्य निर्देशिका और फिल्मकार फराह खान प्रख्यात डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स से बेहद प्रभावित हैं। फराह ने मल्होत्रा की प्रशंसा में कहा कि वह केवल कपड़े डिजाइन नहीं करते, बल्कि ‘सपने डिजाइन’ करते हैं।

फराह इन दिनों चल रहे लेक्मे फैशन वीक के ‘समर रिजॉर्ट’ संस्करण में मंगलवार को मल्होत्रा के शो में उपस्थित थीं।

प्रख्यात डिजाइनर के शो की तारीफ करते हुए फराह ने ट्विटर पर कहा, “शानदार शो, मनीष मल्होत्रा। वह केवल कपड़े डिजाइन नहीं करते, बल्कि सपने डिजाइन करते हैं।”

मल्होत्रा को एश्वर्या राय बच्चन और करीना कपूर से लेकर बॉलीवुड के अन्य नामचीन सेलेब्रिटीज के कपड़े डिजाइन करने के लिए जाना जाता है।

मल्होत्रा ने फराह की प्रशंसा के जवाब में उनका धन्यवाद करते हुए बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “फराह खान, धन्यवाद। फराह सबसे प्रिय।”

मल्होत्रा के शो में अर्जुन कपूर और जैकलिन फनार्ंडीस शोस्टॉपर्स थे। शो में करीना, भूमि पेडनेकर और सूरज पंचोली भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493