कापेलो नहीं जाना चाहते इटली

रोम, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैड और रूस की फुटबाल टीमों के मुख्य कोच रह चुके फैबियो कापेलो ने इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच बनने से इनकार कर दिया है।

फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड, एसी मिलान, जुवेंतस और एएस रोमा के कोच रह चुके कापेलो को यूरो 2016 के बाद एंटोनिओ कोंटे का विकल्प माना जा रहा था।

वेबसाइट फुटबाल-इटालिया डॉट नेट ने बुधवार को कापेलो के हवाले से लिखा है, “मैं दोबारा राष्ट्रीय टीम का कोच नहीं बनना चाहता। मुझे गर्व है कि मेरे नाम की चर्चा है लेकिन मैं वापस राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ना नहीं चाहता।”

उन्होंने कहा, “मेरे पास इंग्लैंड और रूस की टीमों का अनुभव है। अगर मैं किसी टीम को रोज प्रशिक्षित कर सकूं तो मुझे खुशी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493