डिरांग, 31 मार्च (आईएएनएस)। तीसरी जेके टायर अरुणाचल फेस्टिवल ऑफ स्पीड (एएफओएस) का खिताब दिल्ली के फिलिपोस मथाई ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ऑटो क्रॉस, हिल क्लाइंब और रैली स्प्रिंट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
उनके लिए यह जीत आसान नहीं रही। उन्हें एशिया पेसिफिक रैली चैम्पियनशिप के संजय टाकले और बेंगलुरू के राहुल कांटराज से अच्छी चुनौती मिली।
तीनों ड्राइवरों को एक-एक स्पर्धा में जीत मिली लेकिन कुल प्रदर्शन के आधार पर मथाई बाजी मार ले गए। मथाई ने बुधवार को ऑटो क्रॉस में जीत हासिल की तो कांटेराज ने पांच किलोमीटर की हिल क्लाइंब स्पर्धा में और टाकले ने छह किलोमीटर की रैली स्प्रिंट स्पर्धा में जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में एक और खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। नौ बार रेड डी हिमालया में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरेश राणा ने यहां भी एसयूवी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया और सर्वश्रेष्ठ समय के साथ जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath