पीबीओसी ने 2.25 फीसदी ब्याज दर के सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते या रेपो के जरिए बाजार की नकदी बढ़ाई है।
इसी प्रक्रिया से पीबीओसी ने बुधवार को भी बाजार में 60 अरब युआन नकदी बढ़ाई थी। इसके साथ ही पीबीओसी ने बाजार की शुद्ध नकदी 40 अरब युआन बढ़ा दी, क्योंकि बैंक का 60 अरब युआन का रेपो इस दौरान परिपक्व भी हो गया।
इससे पहले करीब एक सप्ताह से मुद्रा बाजार की दर में वृद्धि का रुझान देखा गया, क्योंकि कई रिवर्स रेपो के परिपक्व होने के कारण बाजार की तरलता घट गई थी और तिमाही अंत के नियामकीय रिजर्व मानक पर खरा उतरने के लिए वाणिज्यिक बैंकों ने अधिक ऋण नहीं जारी किया।
इंटरबैंक बाजार में गुरुवार को बैंकों द्वारा एक-दूसरे को दिए जाने वाले ऋण की दर को मापने वाली रातभर की शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड दर (शिबॉर) 1.3 फीसदी से बढ़कर 2.017 फीसदी दर्ज की गई, जो गत एक महीने का ऊपरी स्तर है।
दो सप्ताह वाली शिबॉर 5.8 आधार अंक बढ़कर 2.788 फीसदी दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath