अभय ‘सिलसिला प्यार का’ के सेट पर हुए घायल

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अभय वकील धारावाहिक ‘सिलसिला प्यार का’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। अभय ने खुद को कुछ लड़ाई वाले दृश्यों की शूटिंग करते वक्त घायल कर लिया है। यह दृश्य आने वाले दिनों में धारावाहिक में नजर आएंगे।

शूटिंग के दौरान अभय लोनावला की चट्टानों पर नंगे पैर गुंडों से लड़ाई कर रहे थे, तभी दो इंच की कील अभय के पैर में घुस गई और पैर से काफी खून बहने लगा। इस चोट की वजह से अभय चल भी नहीं पा रहे थे, इसलिए शूटिंग भी रोकनी पड़ी।

अभय ने एक बयान में बताया, “मैं एक दृश्य की शूटिंग के दौरान बहुत बुरी तरह चोटिल हो गया हूं। शूटिंग के दौरान मुझे पता नहीं चला कि कई मेरे पैर के आसपास लोहों की कीलें पड़ी थीं, जिनमें से एक कील मेरे पैर में चुभ भी गई।”

उन्होंने कहा, “हम एक दूरदराज के गांव में शूटिंग कर रहे हैं, हमारी टीम का एक सदस्य मेरे लिए शहर से एक डॉक्टर लाया है, क्योंकि यह धारावाहिक पूरे सप्ताह प्रसारित होता है, इसलिए दर्द के बावजूद मैं बिना किसी रुकावट के लगातार शूटिंग कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493