काइली जेनर ने नए विज्ञापन में दिखाया सपाट पेट का जलवा

लास एंजिलिस, 31 मार्च (आईएएनएस)। रियल्टी टीवी स्टार काइली जेनर ने एक नए विज्ञापन में अपने सुडौल-सपाट पेट की खूबसूरती दिखाई है।

एसशोबिज.कॉम ने बताया कि काइली ने पूमा ने नए विज्ञापन अभियान की तस्वीरें साझा की है जिन्हें वे स्पोट्सवेयर पहनी नजर आ रही है। इस विज्ञापन को आधिकारिक रूप से शुक्रवार को जारी किया जाएगा।

काइली ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। वे एक काले स्पोर्ट्स टॉप और रंगबिरंगे शार्ट्स में नजर आ रही हैं, जिसके उपर उन्होंने मैचिंग जैकेट पहन रखा है। एक तस्वीर में वह अपनी जैकेट को ऊपर उठाई हुई दिख रही हैं, जिससे उनका सपाट पेट पूरी तरह से नजर आ रहा है।

उन्होंने इस तस्वीर का शीर्षक दिया है, “अपनी सुघढ़ता की ताकत दिखाओ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493