ड्वेन ने शेयर की ‘बेवाच’ की पहली झलकी, प्रियंका नदारद

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ ‘द रॉक’ ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘बेवाच’ की पहली झलकी शेयर की है, लेकिन इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं।

ड्वेन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की, वो अमेरिका के पुराने मशहूर कार्यक्रम ‘बेवाच’ की याद दिलाती है, जिसके किरदार स्लो मोशन में समुद्रतट पर दौड़ते दिखते हैं।

फोटो में ड्वेन के अलावा अभिनेता जैक एफ्रॉन, जोन बास, अलेक्सांद्रा दद्दारिओ, केली रोहरबैच और अभिनेत्री अल्फेनेश हैडेरा नजर आ रही हैं।

ड्वेन ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “विशेष पहली झलकी। ‘बेवाच’ की हमारी पूरी टीम।”

हालांकि इसमें प्रियंका कहीं नजर नहीं आ रही हैं। वह इस वक्त अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

‘बेवाच’ अगले साल 19 मई को रिलीज होनी है। इसमें प्रियंका खलनायक की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493