बार्सिलोना में अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं हैं स्टेगेन

बार्सिलोना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले जर्मनी के गोलकीपर मार्क आंद्रे टेर स्टेगेन ने कहा है कि वह क्लब में अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। ऐसी अटकलें हैं कि वह इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल में जा सकते हैं।

समाचार एसेंजी एफे के मुताबिक, 23 वर्षीय गोलकीपर इस समय शानदार फॉर्म में है और मंगलवार को इटली के खिलाफ हुए मैत्री मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में जर्मनी ने इटली को 4-1 से मात दी थी।

डेली मेल अखबार के मुताबिक, स्टेगेन ने बुधवार को कहा कि उनका भविष्य बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक के हाथों में है क्योंकि लीवरपूल के साथ उनेक जुड़ने की संभावना बढ़ रही हैं।

स्टेगेन ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कोच एनरिके क्या सोचते हैं। यह आपको उनसे पूछना चाहिए। मैं सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम चैम्पियंस लीग के अगले दौर में पहुंचेंगे और लीग में अपना अगला मैच जीतेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493