मैं वक्त की पाबंद हूं : बिपाशा

नोएडा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ऐसी जगह काम करती हैं, जहां फिल्मी पर्दे के सितारे अक्सर अपनी लेट-लतीफी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बिपासा अन्य कलाकारों से थोड़ी अलग हैं। बिपाशा का कहना है कि वह वक्त की बहुत पाबंद हैं।

बिपाशा ने राजधानी दिल्ली में घड़ी के मशहूर ब्रांड सीको के स्टोर का शुभारंभ किया। इस दौरान बिपाशा का उनके प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया।

बिपाशा ने बताया, “समय सबसे बड़ी जरूरत है। मैं 15 वर्ष की उम्र से काम कर रही हूं। मुझे काम करते हुए काफी वक्त हो गया है, लेकिन शुरुआत से लेकर आजतक मैंने अनुशासित जीवन ही पसंद किया है।”

बिपाशा से जब सवाल किया गया है कि वह पाबंदी पर कितना विश्वास करती हैं, तो उन्होंने बताया, “मैं वक्त की बहुत पाबंद हूं। मेरी टीम कभी-कभी मुझे आधे घंटे बाद का समय देती है, क्योंकि हर काम के लिए मैं वक्त पर पहुंच जाती हूं।”

इस नए सीको स्टोर में सीको ब्रांड के नए संकलन पेश किए गए हैं, जहां अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनों के साथ ही कई प्रतिष्ठित वस्तुओं का भी समावेश है।

सीको वॉच इंडिया कंपनी के उपाध्यक्ष नीलाद्रि मजूमदार ने बताया, “सीको का लक्ष्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और अन्य स्थानों पर ग्राहकों को अनोखी और उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493