धमाके से दहला पेरिस

पेरिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। शहर के मध्य इलाके में शुक्रवार को एक इमारत में धमाका होने से कई लोग घायल हो गए। डेली मेल ने यह जानकारी दी है।

इसमें कहा गया है कि इन धमाकों का कारण गैस सिलेंडर का फटना हो सकता है।

यह इमारत पेरिस स्टॉक एक्सचेंज और एएफपी न्यूज एजेंसी के मुख्यालय के काफी करीब है।

इमारत से घायलों को निकालने के काम में लगभग 140 अग्निशमनकर्मी जुटे हैं। घायलों में व्यवसायी, वकील, एकाउंटेंट और दूरसंचार कंपनी के कर्मी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493