ओलम्पिक मुक्केबाजी क्वलीफायर में थापा को रजद पदक

क्आिनन (चीन), 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज शिव थापा को शुक्रवार को एशिया/ओसिआनिया के ओलम्पिक क्वालीफाइंग मुकाबले के 56 किलोग्राम श्रेणी के मुकाबले में रजत पदक हासिल हुआ।

फाइनल में जगह बनाकर पहले ही इसी साल होने वाले ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले थापा को थाईलैंड के चाटचई बटडी ने 0-3 से हराया। थापा, बुटडी के सामने पूरे मुकाबले में कहीं नहीं टिक सके।

उधर, लेशराम देवेन्द्रो सिह 49 किलोग्राम श्रेणी में ओलम्पिक में जगह बनाने से चूक गए हैं।

देवेन्द्रो सेमीफाइनल में गुरुवार को हार गए थे लेकिन उनके पास मांगोलिया के गान इर्डेने गांखुयग के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में कांस्य पदक जीत कर ओलम्पिक में जगह बनाने का मौका था।

लेकिन, लेशराम मंगोलिया के खिलाड़ी से 1-2 से हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493