मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में वयस्क आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार रात को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में वयस्क आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार रात को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
प्रत्युषा का शव मुंबई स्थित कांदिवली के घर में पंखे से लटकता मिला। उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल ने प्रत्युषा की रिपोर्ट भेज दी है।
पुलिस उन संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसकी वजह से प्रत्युषा ने यह कदम उठाया।
प्रत्युषा की उम्र मात्र 24 साल थी, उन्हें साल 2010-2013 के बीच धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए गए आनंदी के किरदार से काफी प्रसिद्धी मिली थी।
इसके बाद वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा-5’ और ‘बिग बॉस-7’ में भी नजर आईं थीं। प्रत्युषा ने ‘सावधान इंडिया’ और ‘ससुराल सिमर का’ में भी काम किया था।
dharmpath.com dharmpath