हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना की सगाई

ahana-deolमुंबई: अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना की शुक्रवार को दिल्ली के एक व्यवसायी वैभव वोरा से सगाई हो गई।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ऐशा देओल पिछले वर्ष जून में व्यवसायी भरत तखानी के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं।

हेमा ने कहा, हम बहुत खुश हैं। वैभव बहुत अच्छा लड़का है। यह हमारे लिए विशेष दिन है। हमारी शुभकामनाएं उन दोनों के साथ हैं। अहाना और वैभव पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे से मिल रहे थे।

जुहू में हेमा के आवास में शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से आयोजित समारोह में अहाना गुलाबी-बैंगनी रंग के भारतीय परिधान में खूबसूरत लग रही थीं। अहाना एक प्रशिक्षित ओडिशी नृत्यांगना हैं। उन्होंने अपनी मां और बहन ऐशा के साथ कई बार मंच पर प्रस्तुति दी है। शास्त्रीय नृत्य के अलावा उनकी फैशन डिजाइनिंग में भी रुचि है।

अहाना के विवाह की तिथि अभी तय नहीं हुई है। हेमा ने कहा, दोनों परिवार बैठकर बात करेंगे और विवाह की ऐसी तारीख तय करेंगे, जो सभी के लिए सुविधाजनक हो।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493