करीना कपूर की प्रशंसक हैं भूमि पेडणेकर

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। लेक्मे फैशन वीक के ‘समर रिसोर्ट कलेक्शन’ में पहली बार शो स्टापर रही अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने करीना कपूर की प्रशंसा की।

भूमि ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि करीना काफी सुंदर हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।”

अपने निजी स्टाइल के बारे में भूमि ने कहा, “मैं अपने शौक के मुताबिक कपड़े पहनती हूं। किसी दिन अगर मैं आलसपन महसूस करती हूं, तो मैं जींस और टी-शर्ट पहन लेती हूं और अन्य दिनों में मैं ग्लैमर लुक रखती हूं। मैं फैशन के लिए सहजता का त्याग कर सकती हूं।”

‘दम लगा के हईशा’ के बाद एक बार फिर आयुष्मान खुराना और भूमि की जोड़ी को आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493