अभिषेक पिक्चर्स के साथ दो फिल्में करेंगे अदीवी

चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘क्षणम’ में सफलता हासिल कर चुके अभिनेता-लेखक अदीवी सेष ने लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस अभिषेक पिक्चर्स के साथ दो फिल्मों के लिए करार किया है।

अदीवी ने आईएएनएस से कहा, “समझौते पर करार हो गया है लेकिन फिल्म पर चर्चा चल रही है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होगी और मुझे उम्मीद है कि इस साल के अंत तक अन्य रिलीज सही है।”

फिल्म ‘क्षणम’ की जबरदस्त सफलता के बाद, उनके पास अन्य पेशकशो की भरमार है, लेकिन अदीवी ने किसी नई फिल्म पर करार नहीं किया है।

वह फिल्मकार भाई साई किरण अदीवी के साथ भी काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, “हमने अभी तक किसी स्क्रिप्ट के लिए हामी नहीं भरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493