यह लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक पाइनस स्क्वामाटा और क्वाजिया पाइन का भी संरक्षण करती है, जिसके केवल 29 पेड़ ही चीन में बचे हैं।
इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी, यह संस्था 45 देशों के विभिन्न किस्मों के 67 हजार 800 बीजों और 9 हजार 129 से अधिक पौधों की प्रजातियों का संरक्षण करती है।
संस्था के उप-निदेशक ली वेकी ने बताया, इस संस्था का लक्ष्य साल 2020 तक दस हजार प्रजातियों के एक लाख बीजों का संकलन करना है।
वर्तमान में इस संस्था के पास चीन के जंगली पौधों के एक तिहाई बीज संकलित हैं।
यह संस्था चीन के 85 अनुसंधान और संरक्षण केंद्रों के साथ संबंधित है। साथ ही इसका अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ भी जुड़ाव है। यह संस्था विश्व के सबसे बड़े केउ गार्डन के साथ भी जुड़ी हुई है।
dharmpath.com dharmpath