ब्राजील की कंपनी पेट्रोब्रास 12000 कर्मियों की छंटनी करेगी

ब्रासिलिया, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की सबसे बड़ी तेल कंपनी पेट्रोब्रास स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के जरिए 12,000 कर्मियों की छंटनी करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार को जारी रपट के अनुसार, पेट्रोब्रास ने शुक्रवार को इस योजना की जानकारी दी और कहा कि इसे बोर्ड की मंजूरी मिल गई है और अब कंपनी प्रबंधन इस पर अमल शुरू करेगा।

यह कंपनी फिलहाल भारी कर्ज में डूबी हुई है, इसलिए बड़े पैमाने पर इसका पुर्नगठन किया जा रहा है और तेल की घटती कीमतों से कंपनी की परेशानी में इजाफा हो रहा है।

इस कंपनी में फिलहाल 57,046 कर्मचारी हैं। इससे पहले साल 2014 में भी कंपनी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के माध्यम से 6,254 कर्मियों की छंटनी की थी।

कंपनी ने यह भी बताया कि वह 43 फीसदी वरिष्ठ कर्मियों की भी कटौती करेगी। फिलहाल कंपनी नें 5,300 अधिकारी और प्रबंधक हैं, जो काफी अधिक वेतन और भत्ते उठा रहे हैं।

साल 2015 में कंपनी को 10.4 अरब डॉलर का रिकार्ड घाटा उठाना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493