जी-7 मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए हिरोशिमा जाएंगे केरी

वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी इसी महीने हिरोशिमा में सात विदेश मंत्रियों के एक समूह (जी-7) की बैठक में हिस्सा लेने जापान जाएंगे। विदेश विभाग ने यह जानकारी दी है।

जापान टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और दुनिया को परमाणु हथियार रहित करने पर चर्चा करने के लिए 10-11 अप्रैल को इकठ्ठा होंगे।

द्विपक्षीय संबंधों के करीबी एक सूत्र ने कहा कि संभावना है कि केरी जी-7 के अन्य विदेश मंत्रियों सहित हिरोशिमा के ‘पीस मेमोरियल पार्क’ भी जाएंगे और पुष्प अर्पित करेंगे।

केरी अपने कार्यकाल के दौरान पार्क जाने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री होंगे।

जापान में अगले महीने जी-7 नेताओं की वार्ता भी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493