चीन फुटबाल संघ (सीएफए) ने यह जानकारी दी।
सीएफने ने अपने बयान में कहा, “सीएफए द्वारा होंगबो को टीम के मुख्य कोच के पद का सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार माना जा रहा है। उन्होंने टीम को विश्व कप क्वालीफायर के अंतिम 12 में जगह दिलाई है। उनके नेतृत्व में टीम के आत्मविश्वास में सकारात्मक बदलाव आए हैं।”
फुटबाल संघ का कहना है कि अपनी सक्षमता के कारण होंगबो ने खिलाड़ियों और विशेषज्ञों के समूह की प्रशंसा और विश्वास जीता है।
होंगबो ने 2009 और 2011 के बीच चीन की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था और उन्हें इस वर्ष फरवरी में देश का केयरटेकर कोच बनाया गया।
2001 के बाद चीन पहली बार एशियन क्वालीफायर के अंतिम दौैर में पहुंचा। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में होंगबो ने भावी टीम का खुलासा न करते हुए कहा, “कोच स्टाप विदेशी और राष्ट्रीय कोचों का एक समूह है और मुख्य कोच के नाम पर फैसला लेने के लिए आगे बातचीत की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath