महिला हॉकी : हॉक्स बे कप में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया

हेस्टिंग्स (न्यूजीलैंड), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को शानिवार को हॉक्स बे कप के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से हार झेलनी पड़ी।

भारतीय गोलकीपर सविता ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड द्वारा किए जा रहे हमलों का शानदार बचाव किया। वह हालांकि दूसरे क्वार्टर में ओलीविया मेरी के फील्ड गोल को नहीं रोक पाईं।

मेजबान टीम भारतीय टीम पर हावी थी। टीम को पहले क्वार्टर में दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह इन्हें गोल में नहीं बदल पाई। न्यूजीलैंड को एक पेनाल्टी स्ट्रोक भी मिला लेकिन सविता ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही ओलिवअ ने न्यूजीलैंड के लिए एक मात्र गोल किया। इसके बाद भी कीवी टीम ने भारत पर हमले जारी रखे लेकिन सविता की शानदार गोलकीपिंग के कारण वह और गोल नहीं कर पाई।

अंतिम क्वार्टर में सविता ने न्यूजीलैंड के छह प्रयासों को असफल किया। भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई और मैच हार गई।

मैच के बाद भारतीय टीम के कोच निल हॉगुड ने भारतीय गोलकीपर की तारीफ की। उन्होंने कहा , “इतने दबाव वाले मैच में विश्व की शीर्ष टीमों में से एक जोकि मेजबान भी है के खिलाफ जरूरी है कि टीम की गोलकीपर अच्छा प्रदर्शन करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493