मोदी सऊदी अरब पहुंचे

रियाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाशिंगटन से यहां पहुंच गए हैं। वह यहां दो दिन रहेंगे।

मोदी की तीन देशों की यात्रा में सऊदी अरब अंतिम पड़ाव है। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की साल 2010 में हुई सऊदी अरब की यात्रा के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा है।

रियाद के गर्वनर प्रिंस फैसल बिन बंदर अल सऊद ने किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “सलाम रियाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब में रियाद के गर्वनर ने औपचारिक अगवानी की।”

मोदी यहां शनिवार को लगभग 30 लाख प्रवासी भारतीय को संबोधित करेंगे।

उनके रविवार की दोपहर शाही महल में सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद औपचारिक स्वागत करेंगे।

शाह सलमान प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर में भोज आयोजित करेंगे। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक होगी और विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे। मोदी यहां से भारत के लिए रविवार दोपहर रवाना होंगे।

अपनी तीन दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान मोदी ने ब्रसेल्स में 13वें भारतीय-यूरोपीय संघ सम्मेलन में भाग लिया और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। उसके बाद वह वाशिंगटन में राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा आयोजित परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493