वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में आगे चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के लिए अपनी स्वतंत्र कोशिश की संभावना की बात खारिज करने से फिर इंकार कर दिया है।
फॉक्स न्यूज के पत्रकार क्रिस वैलेस के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा,”मैं रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में लड़ना चाहता हूं। मैं हिलेरी क्लिंटन को पराजित करूंगा।” यह साक्षात्कार रविवार को फॉक्स न्यूज पर प्रसारित होगा, लेकिन इसके कुछ अंश शुक्रवार रात को ही प्रसारित कर दिए गए।
लेकिन जब उनसे काफी जोर देकर पूछा गया कि क्या वह अन्य विकल्प पर विचार नहीं करेंगे? तो ट्रंप ने कहा, “यह बहुत सरल है। मैं देखूंगा कि मेरे साथ कैसा व्यवहार किया गया।”
सीएनएन के अनुसार, ट्रंप अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस बात को लेकर अस्पष्ट रहे हैं कि अगर उन्हें रिपब्लिकन उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो वह अपने तीसरे विकल्प पर विचार करेंगे या नहीं।
विदित हो कि सितम्बर 2015 में ट्रंप ने एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कर वादा किया था कि वह राष्ट्रपति पद के लिए किसी भी मनोनीत रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। लेकिन गत मंगलवार को सीएनएन के एक कार्यक्रम में वह अपने इस वादे से पीछे हट गए।
ट्रंप के दो रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों- टैक्सास के सीनेटर टेड क्रूज और ओहियो के गवर्नर जॉन कसिच भी इस वादे से पीछे हट गए।
हालांकि इस घोषण के तुरंत बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और उन्हें अबतक बहुमत भी मिला। लेकिन यह पता नहीं है कि वह राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के लिए प्रतिनिधियों की निश्ििचत संख्या 1237 जुटा पाएंगे या नहीं।
dharmpath.com dharmpath