साल 2016 की प्रथम तिमाही में 1.7 लाख शरणार्थी यूरोप पहुंचे

संगठन ने कहा कि बीते साल की इसी अवधि की तुलना में यह संख्या आठ गुना से भी अधिक है।

आईओएम की रपट के मुताबिक, 30 मार्च तक 169,060 प्रवासी व शरणार्थी समुद्र के रास्ते यूरोप में दाखिल हुए, जिनमें 150,703 पूर्वी भूमध्य-सागर (तुर्की से ग्रीस) तथा 18,357 मध्य भूमध्य-सागर (उत्तरी अफ्रीका से इटली) के रास्ते यूरोप में घुसे।

रपट के मुताबिक, साल 2016 में अब तक समुद्र में 620 प्रवासी या शरणार्थी मारे जा चुके हैं, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 505 था, जो 23 फीसदी अधिक है।

साल 2015 में यूरोप पहुंचने के लिए रिकॉर्ड 10 लाख प्रवासियों व शरणार्थियों ने भूमध्य-सागर को पार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493