फेसबुक पर गोलीबारी का वीडियो वायरल

न्यूयार्क, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर ‘लाइव वीडियो’ नाम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति किसी आदमी पर गोलीबारी करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो की शिकागो पुलिस द्वारा जांच की गई है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वेबसाइट ‘मैशेबल’ की रिपोर्ट के अनुसार, नीले कपड़ों में एक व्यक्ति कैमरे के सामने कुछ बात कर रहा है। कुछ समय बाद गोलियां चलती हैं, और व्यक्ति का फोन नीचे गिर जाता है। फोन के कैमरे में गोलीबारी का दृश्य रिकार्ड हो जाता है।

यह वीडियो फेसबुक पर काफी वायरल हुआ है।

वहीं लोग इस वीडियो की प्रमाणिकता पर सवाल भी उठा रहे हैं। शिकागो पुलिस का कहना है कि यह वीडियो असली भी हो सकता है।

पुलिस अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि शिकागो पुलिस को इस बात की जानकारी है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं, और इस बात पर संदेह जाहिर किया गया है कि यह वीडियो घटना से जुड़ा है या नहीं।

अधिकारी के अनुसार, जांचकर्ता इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही उस व्यक्ति की भी जांच हो रही है, जिसे इस वीडियो में गोली लगते हुए दिखाया गया है। इस व्यक्ति को एक गैंग का सदस्य माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493