डीटीडीसी विस्तार पर करेगी पूंजी निवेश, सौरव गांगुली को जोड़ा

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कुरियर कंपनी डीटीडीसी एक्सप्रेस ने अगले 12-18 महीनों में विस्तार और प्रौद्योगिकी पर 8 से 10 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। एक वरिष्ठ अधिकरी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कार्यकारी निदेशक अभिषेक चौबे ने कहा, “हम अगले 12-18 महीनों में विस्तार और प्रौद्योगिकी पर 8 से 10 करोड़ डॉलर निवेश करने जा रहे हैं जिसे अवसंरचनाओं और मानव संसाधन के अलावा प्रौद्योगिकी पर खर्च किया जाएगा।”

डीटीडीसी ने इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ब्रैंड एंबेसडर के रूप में अपने साथ जोड़ा है।

सौरव गांगुली ने इस संबंध में कहा, “मैंने कई ब्रांडों का प्रचार किया है। लेकिन यह ब्रांड मेरे लिए विशेष है। क्योंकि यह कंपनी एक बंगाली द्वारा चलाई जा रही है और इसने अपने आपको प्रमुख कुरियर सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित किया है।”

बेंगलुरू में मुख्यालय वाली इस कंपनी ने ईकॉमर्स और ईफूलमेंट क्षेत्र को ध्यान में रखकर ईकॉमर्स कंपनी लालमा लॉजिसोल प्रा. लि. में हिस्सेदारी खरीदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493