दिनोंदिन बढ़ रही प्रभाष के प्रति दीवानगी

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ये प्रभाष कौन है? ..अरे! आप नहीं जानते? वही बाहुबली, जो शिवलिंग को अपने कंधे पर लेकर जाता है, दक्षिण वाला प्रभाष। किसी भी भारतीय से आप पूछेंगे तो यही जवाब मिलेगा। कहने का मतलब यह कि प्रभाष को पूरे भारत में लोग जानने लगे हैं।

पहले जब ‘बाहुबली’ रिलीज हुई थी तो शायद कम ही लोग प्रभाष को उनके नाम से जानते थे। लेकिन समय के साथ-साथ लोगों ने प्रभाष को कैरेटर नेम ज्यादा उनके रियल नेम से जानने लगे हैं। लोग भला जानते भी कैसे? प्रभाष इतने सरल और सौम्य हैं कि उन्हें सस्ती लोकप्रियता से कोई मतलब नहीं हैं और न ही वो मीडिया के सामने आकर अपना गुणगान करते हैं।

इस बात को लेकर कई बार निर्देशक एस.एस. राजामौली ने प्रभाष को फटकार भी लगाई है, लेकिन वो हमेशा इसे अपने स्माइल से टाल देते हैं। एक कहावत है ना कि प्रतिभा किसी प्रपंच की मोहताज नहीं होती, वह समय आने पर अपने आप लोगों तक पहुंच जाती है।

ठीक वैसे ही जैसे रजनीकांत के साथ हुआ था। अपने विरले अंदाज और पेटेंट सीन के कारण साउथ से कोई हीरो पूरे भारत में अपनी फैन फॉलोविंग बढ़ाया तो वो है रजनीकांत। लेकिन अब प्रभाष का नाम इस लिस्ट में शुमार हो गया है। दक्षिण भारत के रजनीकांत और प्रभाष में यह सबसे बड़ी समानता है कि इनका उपनाम कोई नहीं जनता। लोग इन्हें बस रजनीकांत और प्रभाष के नाम से जानते हैं।

ये जैसे ही सोशल मीडिया में बाहुबली नाम से कुछ भी ट्रेंड होता है प्रभाष अपने आप फ्रेम में आ जाते हैं। हाल ही में यह खबर जैसे ही लीक हुई कि प्रभाष ‘बाहुबली 2’ में तीन नायाब सीन करते हुए नजर आएंगे, उनके हैदराबाद स्थित घर के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।

लोगों को उम्मीद थी कि शायद प्रभाष कुछ बोलेंगे, लेकिन हमेशा की तरह वो मुस्कुराकर चल दिए। प्रशंसकों ने इसे प्रभाष का बड़प्पन ही माना कि वह बोलने से ज्यादा करने पर विश्वास रखते हैं। सियाचिन हो या इटानगर, प्रभाष हर घर तक अपनी पैठ बना चुके हैं।

लोगों में अब उनकी पहले की हुई अन्य मूवी को देखने की होड़ मची हुई है। चाहे वो पाइरेटेड सीडी की रेहड़ी हो या फिर ऑथोराइज्ड सीडी की दुकान ‘द प्रभाष कलेक्शन’ नाम से उनकी हाल की मूवी की सीडी को हाथों हाथ खरीद रहे हैं।

ये बात शायद प्रभाष नहीं जान रहे और जान भी जाएंगे तो उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, पर ऐसा हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493