मिस्र में ड्राइवर की हत्या में पुलिसकर्मी को उम्र कैद

मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘मेना’ के मुताबिक, पुलिसकर्मी मुस्तफा मुहम्मद अब्देल हसीब ने काहिरा के पास अल-दर्ब अल अहमर में फरवरी में किराए को लेकर हुए विवाद में तिपहिया वाहन चालक मोहम्मद सैयद अली (26) को गोली मार दी थी।

पुलिसकर्मी ने उस पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। इस मामले के बाद पुलिस द्वारा अपने अधिकारों के दुरुपयोगों के खिलाफ जनता में रोष बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493