संयुक्त राष्ट्र प्रमुख संघर्षविराम उल्लंघन की खबरों से चिंतित

बान के प्रवक्ता द्वारा शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, बान भारी हथियारों के उपयोग और बड़ी संख्या में लोगों के मरने की खबरों से चिंतित है। मृतकों में स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, बान ने सभी संबंधित पक्षों से जल्द से जल्द संघर्ष समाप्त करने का आह्वान करते हुए संघर्षविराम समझौते का पालन करने को कहा।

बान ने ओएसईसी मिन्सक समूह और इस संकटपूर्ण स्थिति को सुलझाने के लिए सभी पक्षों के प्रयासों को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

गौरतलब है कि नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में शनिवार को आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच भारी गोलीबारी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493