अजारेंका ने जीता मियामी ओपन खिताब

मियामी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दो बार की ग्रैंड स्लेम विजेता विक्टोरिया अजारेंका ने रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

मियामी ओपन के फाइनल मुकाबले में शनिवार को अजारेंका ने स्वेतलाना को 6-3, 6-2 से हराकर जीत हासिल की।

रूस की स्वेतलाना ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए 21 बार की ग्रैंड स्लेम विजेता और आठ बार मियामी ओपन खिताब जीत चुकी सेरेना विलियम्स को हराया।

टूर्नामेंट में हारने के बाद स्वेतलाना ने कहा, “मैं अजारेंका को इन चार सप्ताहों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई देना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493