चीन ने परमाणु रिएक्टर कूलिंग पंप विकसित किया

बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की एक कंपनी ने देश का पहला 300 मेगावाट का परमाणु रिएक्टर कूलिंग पंप विकसित किया है, और साथ ही इसका थोक उत्पादन भी शुरू कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हार्बिन इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन नामक कंपनी ने रविवार को कहा कि इस कूलिंग पंप को चाइना मशीनरी इंडस्ट्री फेडरेशन द्वारा पारित कर दिया गया है।

इससे पहले चीन प्रेशराइज्ड वॉटर रिएक्टर परमाणु विद्युत संयंत्र के महत्वपूर्ण घटकों के आयात पर निर्भर था।

इस कूलिंग पंप का स्वचालित उच्च तापमान और उच्च दबाव की स्थितियों में लगातार दो सौ घंटों तक परीक्षण किया गया।

दुनिया भर में चीन परमाणु ऊर्जा में सबसे तेज वृद्धि करने वाला देश बनने की ओर अग्रसर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493