स्वस्थ्य आहार, व्यायाम मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक

न्यूयार्क, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वस्थ्य आहार और नियमित व्यायाम मोटापे और मधुमेह से ग्रस्त वृद्धों और वयस्कों के लिए कई प्रकार से लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इससे ग्लूकोज नियंत्रण, शारीरिक संरचना, शारीरिक क्रियातंत्र और अस्थि गुणवत्ता बेहतर होती है। एक नए शोध में यह जानकारी सामने आई है।

आहार और व्यायाम टाइप 2 मधुमेह रोगियों के लिए तो लाभदायक माने जाते हैं, लेकिन वृद्ध लोगों में ऊर्जा की कमी और उम्र संबंधी कारकों को देखते हुए इस पर संशय जताया जाता है।

टेक्सास की बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन से संबद्ध इस अध्ययन की मुख्य लेखिका अलेक्जेंड्रा सेली के अनुसार, “शारीरिक निष्क्रियता के कारण वृद्धों में टाइप 2 मधुमेह अत्यधिक प्रचलित है, जिसके साथ मोटापा और उम्र संबंधी कई कारक जुड़े हैं।”

सेली ने बताया, “मोटापा उम्र की चयापचय और शारीरिक जटिलताओं पर बुरा असर डालता है। जिसके फलस्वरूप जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।”

इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 65 से 85 साल के वृद्धों पर छह माह तक परीक्षण किया। इस दौरान इनके खानपान और जीवनशैली में गहन और सीमित हस्तक्षेप किया गया था।

निष्कर्षो के अनुसार, उच्च आहार और नियमित आहार केवल युवा वयस्कों में ही नहीं वृद्धों के लिए भी लाभदायक है। साथ ही मधुमेह रोग के दौरान भी यह सकारात्मक परिणाम देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493