फ्रैंकी के बेटे ने अपने मुंह पर सू-सू किया

लंदन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका फ्रैंकी ब्रिज का कहना है कि उनका सात माह का बेटा कार्टर अपने ही मुंह पर सू-सू कर देता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, फै्रंकी के परिवार में दो बेटे व पति वायने ब्रिज हैं। उनका कहना है कि वह अभी उनकी आदतों को समझ रही हैं। एक बार उन्होंने कार्टर की नैपी उतार दी थी और अपने काम में लग गई थीं, इस दौरान उसने अपने मुंह पर सूसू कर लिया था, वह इसे देखकर दंग रह गईं।

फै्रंकी ने ‘ओके!’ पत्रिका को बताया, “पिछले सप्ताह एस. क्लब जूनियर का मेरा दोस्त एरॉन रैंफ्री मुझसे मिलने आया था, जो अच्छी बात है। वह मेरे घर के पास एक डांस स्कूल में प्रशिक्षण देता है, इसलिए जब भी फुर्सत होती है, तो मिलने आ जाता है।”

उन्होंने कहा, “वह उस वक्त आया जब मैं कार्टर को नहलाने जा रही थी। मैंने उसके कपड़े उतार दिए थे और जैसा कि बच्चे करते हैं, उसने सूसू करना शुरू कर दिया और अपना चेहरा भी गीला कर लिया।”

फ्रैंकी ने कहा, “मुझे पता नहीं चला कि क्या हो रहा है, लेकिन एरॉन के हंसते-हंसते पेट में दर्द हो गया। मेरी प्रतिक्रिया कुछ यूं थी कि ‘ओह नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493