नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने रविवार को यहां जारी इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया।
चीन के काई लू और याकियोंग हुआंग ने सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के रिकी विदियांतो और पुष्पिता रिची दिली को पराजिय किया।
चीनी जोडीदारों ने 40 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-13 21-16
से हराया।
यह इस साल इंडिया ओपन में चीन का पहला खिताब है।
महिला एकल में चीन की ली जुईरेई फाइनल में पहुंच चुकी हैं। जुईरेई ने सेमीफाइनल में भारत की सायना नेहवाल को हराया था।
dharmpath.com dharmpath