बांग्लादेश : एचएससी की परीक्षा में बैठे 10 लाख से ज्यादा छात्र

ढाका, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 12 लाख से भी अधिक छात्र उच्चतर माध्यमिक सर्टिफिकेट (एचएससी) और इसके समकक्ष परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज 24’ की रपट के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल छात्रों की संख्या में 1,44,744 का इजाफा हुआ है।

रपटों के मुताबिक, विदेशों में भी सात केंद्रों में परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जहां 262 छात्र परीक्षा दे रहे हैं।

लिखित परीक्षाएं नौ जून को समाप्त होंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जून से 20 जून के बीच होंगी।

देश भर के 2,452 केंद्रों में सुबह 10 बजे परीक्षाएं शुरू हुई थीं।

शिक्षा मंत्री नूरुल इस्लाम नाहिद ढाका में सिद्धेश्वरी गर्ल्स कॉलेज में एक केंद्र का दौरा करेंगे।

मंत्री ने इससे पहले कहा था कि प्रश्न पत्रों को लीक होने से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “इसमें शामिल होने वालों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों की नजर रहेगी।”

विकलांग छात्रों को परीक्षा के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम से पीड़ित छात्रों को 30 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे और उन्हें अपने साथ अपने माता-पिता, शिक्षक या सहयोगी को लाने की इजाजत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493