नागोर्नो-काराबख में संघर्षविराम (लीड-1)

बाकू, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अजरबैजान ने नागोर्नो काराबाख के अलगाववादी क्षेत्र में रविवार को एकतरफा संघर्षविराम का ऐलान कर दिया।

अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, “अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगातार प्रयासों और देश की शांति नीतियों के परिणामस्वरूप अजरबैजान के सशस्त्रबलों ने एकमत से अर्मीनिया के साथ लगे नागोर्नो-कारबख क्षेत्र में सभी सैन्य कार्रवाइयां बंद कर दी है।”

यदि अर्मीनियाई पक्ष उकसावे वाली गतिविधियों में संलग्न रहता है तो सेना जवाबी कार्रवाई करेगी।

अर्मीनिया और अजरबैजान ने संघर्षविराम समझौते के उल्लंघन के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाया।

गौरतलब है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच नागोर्नो-काराबख की वजह से 1980 के दशक से ही संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो सोवियत संघ के विघटन से पहले अजरबैजान का हिस्सा रहा, लेकिन यहां अर्मीनियाई लोग बहुसंख्यक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493