इटली के नागरिक की हत्या का आरोपी 20 साल बाद आया शिकंजे में

काठमांडू, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की खुफिया एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने यहां 1995 में एक इतालवी नागरिक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, ताशी गुरुं ग की अगुआई में 13 पुरुषों के एक समूह ने थामेल स्थित रेगेई पब में 13 अक्टूबर 1995 को हुए एक विवाद के बाद केरियो डेविड को मार डाला। इन लोगों ने डेविड की महिला मित्र को परेशान किया था और इसी पर विवाद हुआ था।

पुलिस ने रविवार को बताया, गुरुं ग के पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड है। वह भागने की फिराक में था। उसे काठमांडू से एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया। वह तीन साल पहले काठमांडू आया था।

सीआईबी मुख्य निदेशक महानिरीक्षक नवा राज सिलवार ने कहा, “ताशी गिरोह के सदस्य डेविड की हत्या के बाद फरार हो गए।”

उन्होंने कहा, “अभी भी आठ आरोपी फरार हैं।”

यह पाया गया है कि वारदात के डेढ़ साल बाद ताशी अमेरिका चला गया था।

डेविड की हत्या के बाद नेपाल आने वाले इटली के पर्यटकों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। इस घटना से इटली में नेपाल के बारे में गलत धारणा बनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493