टी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज के सामने 156 रनों का लक्ष्य

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से उसके स्टार बल्लेबाज जोए रूट ने सबसे अधिक 54 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने 36 रन जोड़े। डेविड विली ने 21 रनों की तेज पारी खेली।

वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्राथवेट ने तीन विकेट लिए जबकि सैमुएल बद्री ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर दो विकेट लिए जबकि ड्वायन ब्रावो ने भी दो सफलता हासिल की।

दोनों टीमें दूसरी बार खिताब के लिए प्रयासरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493