क्यूबा के विदेश मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों देशों के बीच अनुसंधान सहित जीका, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों और कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे चिरकालीन रोगों से बचाव और इलाज के लिए सहयोग होगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भावी सहयोग के लिए चिकित्सा अनुसंधान, वृद्धावस्था, मानसिक स्वास्थ्य और प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य विषयों को भी रेखांकित किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पिछले माह की क्यूबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद यह चर्चा हो रही है।
dharmpath.com dharmpath