देश के आईसीटी मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, इन सुपरकंप्यूटरों की क्षमता गूगल के कंप्यूटर प्रोग्राम अल्फा गो से बेहतर होगी।
विज्ञान, आईसीटी और भविष्य योजना मंत्रालय के मुताबिक, कृत्रिम इंटेलिजेंस (एआई), बिग डेटा और इंटरनेट ऑफ थींग्स (आईओटी) प्रौद्योगिकीयों के लिए सुपरकंप्यूटर तैयार करने के लिए अगले 10 वर्षो में लगभग 10 अरब वोन का निवेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले महीने गूगल के अल्फागो की दक्षिण कोरिया के गो ग्रांडमास्टर ली सीडोल पर 4-1 से जीत के बाद दक्षिण कोरिया में प्रथम सरकारी सुपरकंप्यूटर की विकास परियोजना शुरू की गई है।
इस सरकारी परियोजना के तहत दक्षिण कोरिया 2020 तक एक पेटाफ्लॉप सुपरकंप्यूटर तैयार करेगा और 2025 तक 30 पेटाफ्लॉप कंप्यूटर तैयार करेगा।
dharmpath.com dharmpath