मियामी ओपन : निशिकोरी को हराकर जोकोविच बने विजेता

मियामी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मियामी ओपन के फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह जोकोविच का मास्टर्स 1000 का 28वां खिताब है। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने स्पेन के राफेल नडाल के सबसे ज्यादा मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के रिकार्ड को तोड़ दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को मिली इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अमेरिका के आंद्रे आगासी के छह मियामी खिताब जीतने के रिकार्ड की बराबरी कर ली है।

जोकोविच पिछले तीन साल में दो मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट मियामी ओपन और इंडियन वेल्स ओपन में हर मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा कोई और नहीं कर पाया है।

जोकोविच रविवार को निशिकोरी पर पूरे मैच में हावी रहे। जापान के खिलाड़ी के पास जोकोविच के एकतरफा खेल का कोई जवाब नहीं था। जोकोविच ने एक घंटे और 26 मिनट में ही मैच अपने नाम कर लिया।

इस साल जोकोविच ने 28 जीत और महज एक हार दर्ज की हैं। उन्होंने इस सत्र में दोहा ओपन, आस्ट्रेलियन ओपन, इंडियंस वेल्स और मियामी ओपन खिताब अपने नाम किए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493