अमेरिका-फिलीपींस संयुक्त युद्धाभ्यास के खिलाफ प्रदर्शन

मनीला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीपींस और अमेरिका के बीच शुरू हुए सबसे बड़े संयुक्त युद्धाभ्यास के खिलाफ यहां स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर दर्जनों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज से मिली जानकारी के मुताबिक दूतावास के बाहर करीब 50 प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ‘अमेरिका वापस जाओ! अमेरिका की हार हो’ की तख्तियां लेकर नारेबाजी की और ‘अमेरिकी साम्राज्यवाद’ लिखे हुए नकली अमेरिकी झंडे को भी जलाया।

इस प्रदर्शन में राष्ट्रवादी फिलीपीनो राजनीतिक समूह के कार्यकर्ता शामिल थे जिन्हें 12 दिनों तक चलने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास के कारण दक्षिण चीन समुद्री द्वीप के मामले चीन से संबंध प्रभावित होंगे।

इस संयुक्त युद्धाभ्यास का आयोजन हर साल किया जाता है, लेकिन इस साल यह आयोजन चीन द्वारा विवादित दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप बनाकर उस हवाई पट्टी और दूसरी सामरिक अवसंरचनाओं के निर्माण के बाद किया जा रहा है।

आने वाले कुछ हफ्तों में हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की अदालत में दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र में चीनी गतिविधियों को लेकर फैसला आने वाला है जिसमें पूर्वी एशियाई देशों ने चीन के खिलाफ इस क्षेत्र पर अपने अधिकार का दावा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493