इजरायल : गाजा मछुआरों के लिए मत्स्य क्षेत्र का विस्तार

गाजा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल ने गाजापट्टी के मध्य एवं दक्षिणी तटों के पास मत्स्य क्षेत्र को छह समुद्री मील से बढ़ाकर नौ मील कर दिया है। इजरायल ने लगभग 4,000 गाजा मछुआरों के लिए मत्स्य क्षेत्र का विस्तार किया है।

इजरायल प्रशासन का कहना है कि गहरे समुद्र में अधिक मछलियों को पकड़ने के लिए मछुआरों पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील दी गई है।

इजरायल मत्स्य क्षेत्र के लिए गाजा से सटी अपनी सीमाओं को छह समुद्री मील रखता है। उसे डर है कि हमास इस क्षेत्र का इस्तेमाल हथियारों की तस्करी के लिए कर सकता है।

फिलीस्तीनी मछुआरे इजरायली अवरोध और उनकी मत्स्य नौकाओं को नष्ट कर मछुआरों को गिरफ्तार करने की शिकायत करते रहते हैं।

हालांकि, अधिकारियों ने मत्स्य क्षेत्र के विस्तार को पर्याप्त नहीं बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493