भारतीय वैज्ञानिक बने एडोब के बिग डाटा लैब प्रमुख

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने सोमवार को कहा कि उसने मशहूर कंप्यूटर वैज्ञानिक आनंदन पद्मनाभन को एडोब रिसर्च का उपाध्यक्ष और बेंगलुरु स्थित बिग डाटा एक्सपीरिएंस लैब (बीईएल) का प्रमुख नियुक्त किया है।

पद्मनाभन के पास अनु़संधान क्षेत्र का 20 साल का अनुभव है और वह इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट में अनुसंधान मामलों के प्रबंध निदेशक थे।

वह इस क्षेत्र में डाटा माइनिंग, मशीन लर्निग, सोशल नेटवर्क एनालिसिस, मोबाइल एक्सपीरिएंस और कंटेंट इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी जैसी कंपनी की बिग डाटा अनुसंधान गतिविधियों को दिशा देंगे।

एडोब रिसर्च बिग डाटा एक्सपीरिएंस लैब के उपाध्यक्ष श्रीराम रेवांकर ने कंपनी के बयान में कहा, “हम डॉ. पद्मनाभन जैसे द्रष्टा और कंप्यूटर वैज्ञानिक के साथ अपनी टीम को मजबूत कर उत्साहित महसूस कर रहे हैं।”

पद्मनाभन 1997 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े थे। उससे पहले वह चार साल तक येल विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर थे।

पद्मनाभन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493