एमएच370 : विशेषज्ञ इस सप्ताह आ सकते हैं मॉरीशस

मलेशिया के इस विमान ने आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। विमान में 239 लोग सवार थे, जिसमें अधिकतर यात्री चीन के थे।

मॉरीशस के रॉड्रिग्ज द्वीप पर फ्रांस के एक पर्यटक जोड़े को 31 मार्च को कुछ टुकड़े मिले थे, जिसके लापता विमान के होने की संभावना जताई जा रही है। रॉड्रिग्ज द्वीप मॉरीशस का स्वायत्त क्षेत्र है, जो पोर्ट लुईस से 600 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, ये टुकड़े एक युगल को 30 मार्च को मिले थे, जिसके बाद उन्होंने इसके बारे में होटल प्रबंधक को खबर दी थी। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी।

मॉरीशस के विमानन ब्यूरो के अनुसार, मलेशियाई नागरिक उड्डयन विभाग को आस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा सूचित किया गया है और साथ ही वे उनके संपर्क में भी हैं।

मलेशियाई नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक दातुक सेरी अजहरुद्दीन अब्दुल रहमान ने सोमवार को मलेशिया में संवाददाताओं को बताया कि वह अपने मॉरीशस समकक्ष के साथ संपर्क में हैं।

आस्ट्रेलिया के परिवहन मंत्री दरीन चेस्टर ने कहा, “मलेशिया की सरकार मॉरीशस अधिकारियों के साथ इस संदिग्ध मलबे की हिफाजत कर रही है, ताकि बाद में इसकी जांच की जा सके।”

आस्ट्रेलिया लापता हुए विमान एमएच370 के मलबे के जांच अभियान की निगरानी कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493