अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा : बार्सिलोना कोच

बार्सिलोना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब के कोच लुइस एनरीक ने सोमवार को कहा कि ला लीग में रियल मेड्रिड के हाथों मिली हार के बावजूद भी उन्हें अपनी टीम के खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है।

बार्सिलोना को रियल मेड्रिड ने शनिवार को 1-2 से हराया था। हालांकि, एनरीक का कहना है कि उनके खिलाड़ियों ने खिताब जीतने का मार्ग अपना लिया है।

यूरोपियन चैम्पियंस लीग के क्वाट्र्र फाइनल मुकाबले के पहले दौर में बार्सिलोना का सामना मंगलवार को एटलेटिको मेड्रिड से होना है।

मुकाबले से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एनरीक ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है और वह बार्सिलोना के लिए खिताब जीतने के पथ पर अग्रसर हैं।

लियोनेल मेसी, नेमार और लुइस सुआरेज की आक्रामक तिकड़ी के बारे में एनरीक ने कहा कि वे विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन मशीन नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493